फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   in Pulwama protest against Terrorist death mobile internet service ban

आतंकी की मौत के विरोध में बंद रहा पुलवामा, मोबाइल, इंटरनेट सेवा बंद रखी गई

Thu, 17 Aug 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ जम्मूू
ब्यूरो/ अमर उजाला/ जम्मूू Updated Thu, 17 Aug 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
in Pulwama protest against Terrorist death mobile internet service ban
प्रतीकात्मक तस्वीर

लश्कर के टॉप कमांडर अयूब लल्हारी के मारे जाने के विरोध में गुरुवार को पुलवामा जिले में बंद रहा। वहीं प्रशासन ने अफवाहें न फैलें, इसको देखते हुए जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा था। कड़ी निगरानी के बावजूद भारी संख्या में लोग आतंकी के जनाजे में शामिल हुए। जनाजे के दौरान देश विरोधी और आजादी के नारे भी लगे।

विज्ञापन


जिले के बांडरपुरा में बुधवार को एक मुठभेड़ के दौरान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ए ट्रिप्पल प्लस कमांडर अयूब लल्हारी सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने वीरवार को जिले में बंद का आह्वान किया था। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जिले में सभी दुकानें, कारोबारी इदारे बंद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कश्मीर में हिंसा भड़काने की साजिश रच रहे अलगाववादी
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि सड़कों पर यातायात भी न के बराबर देखने को मिला। इसके अलाव जिले में लगातार दूसरे दिन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। बुधवार को मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर के मारे जाने के बाद से ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं, ताकि आतंकी के मारे जाने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलें।

श्रीनगर-बनिहाल रेल सेवा ठप रही

in Pulwama protest against Terrorist death mobile internet service ban
लश्कर का टॉप कमांडर अयूब लल्हारी

जानकारी के अनुसार आतंकी लल्हारी के पैतृक घर लल्हार, पुलवामा में उसके जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शरीक हुए। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि आसपास के गांव से लोग सुबह से ही लल्हार गाव की ओर मार्च करने लगे थे। हालांकि सुरक्षाबलों ने जिले के काकपोरा के सभी प्रवेश स्थल सील कर रखे थ, ताकि लोग जनाजे में न पहुंच सकें, लेकिन लोग सेब के बगीचों और गलियों से होकर वहां पहुंचे। 

आतंकी लल्हारी के मारे जाने के बाद हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर-बनिहाल रेल सेवा गुरुवार को स्थगित कर दी गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया की दक्षिणी कश्मीर में हिंसा भड़कने की आशंका के चलते रेल सेवा स्थगित करने का फैसला लिया गया।

हालांकि श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक पर सेवाएं जारी रहीं। दक्षिणी कश्मीर में बुधवार को चार दिन के बाद रेल सेवाएं शुरू की गई थीं, क्योंकि गत रविवार को शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में हिज्ब के तीन आतंकी मार गिराए गए थे, जिसके बाद से रेल प्रबंधन ने हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए रेल सेवा बंद रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed