फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Illegal liquor traders gang rape girl, Attacked police team in gaya bihar

शराब के धंधेबाजों ने लड़की से किया सामूहिक बलात्कार, पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

Fri, 08 Mar 2019 01:28 PM IST
अमर शर्मा क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor traders gang rape girl, Attacked police team in gaya bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बिहार के गया में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया। किशोरी के साथ हैवानियत करने के आरोपियों ने मौके पर पहुंचे थानेदार का पैर तोड़ दिया और कई पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। इतना ही नहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से आसानी से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। 
विज्ञापन


घटना अतरी थाना इलाके में मोहड़ा प्रखंड की है जहां बुधवार शाम सात बजे वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ शौच के लिए नदी किनारे गई थी। इस दौरान हदसा गांव के कुछ बदमाश उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा कर नदी के उस पार ले गए। 
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता का कहना है कि बालू घाट के ठेकेदार राहुल कुमार, न्यूटन, सुबोध और उनके दो मुनीम ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया। उन्होंने बताया कि इन दरिंदों ने 4 घंटे तक बच्ची के साथ हैवानियत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

लड़की रात करीब 11 बजे जब लौटी तो परिजनों को इसके बारे में पता चला। जिसके बाद अतरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

घटना से गुस्साए गांववाले इक्टठा हो गए जिसके बाद अतरी थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने हिसुआ थाने को घटना की जानकारी दी। क्योंकि घटनास्थल हिसुआ थाना क्षेत्र में था। लेकिन हिसुआ थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा। 

पुलिस पर जानलेवा हमला

रात दो बजे जब थानाध्यक्ष ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की तो सभी आरोपी लाठी-डंडा लेकर थानाध्यक्ष और सिपाहियों पर हमला बोल दिया। जिसमें एक सिपाही और थानाध्यक्ष का सर फट गया। लाठियों की मार से थानाध्यक्ष का पैर भी टूट गया। इस बीच एक सिपाही ने गोली चलाई और थानाध्यक्ष को बचाया। 

पीड़िता के परिजन से लेना था बदला

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि इस इलाके में बड़े पैमाने पर शराब का अवैध धंधा चलता है। इसमें एक गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। इसी गाड़ी की सूचना थानाध्यक्ष को दी गई थी। इसी का बदला लेने के लिए बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed