फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband thrashed wife at midnight for allegedly switching off wifi at house in Hyderabad

वाईफाई बंद करना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने किया घर से बाहर

Fri, 09 Mar 2018 10:15 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
husband thrashed wife at midnight for allegedly switching off wifi at house in Hyderabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

तेलंगाना के डुंडीगल क्षेत्र की रहने वाली एक 23 साल की महिला को उसके पति ने कथित तौर पर पिटाई कर दी क्योंकि उसने अपने घर का वाई-फाई राउटर बंद कर दिया था। पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एस रविंदर ने बताया कि महिला इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसकी दादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान उमर पी के तौर पर हुई है जो पेशे से ड्राइवर है। जब उसकी पत्नी ने आधी रात को वाई-फाई का राउटर बंद कर दिया तब उसने उसकी पिटाई कर दी। यह घटना महिला के मायके में घटित हुई। उमर ने घटना के बाद महिला को सोमाजीगुडा में उसकी दादी के पास छोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बताया- पुलिस ने धारा 324 (जबरन खतरनाक हथियारों से चोट लगाना), 341 (गलत तरीके से अंकुश लगाना) और 498 (पति या पत्नी के रिश्तेदार द्वारा उसपर क्रूरता करना) के तहत उमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया- अपराध डुंडीगल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुआ है, इस मामले को आगे की जांच के लिए उस पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया जाएगा। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने बताया कि उसे वाई-फाई बंद करने की वजह से लगातार पीटा गया। महिला ने दावा किया- उसने मुझे गर्दन, सिर और छाती पर मारा। उसने मेरी आंखों और कान के नीचे मारा। आंखों पर मारने के बाद मैं घर से भाग गई तब जाकर उसकी पिटाई से बची। इस मामले में आगे की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed