फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband sold wife to Friends for sex in Katihar of bihar

'अय्याश' पति की करतूत, कर्ज न चुका पाया तो दोस्तों को परोस दी पत्नी

Wed, 16 Aug 2017 07:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Aug 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
husband sold wife to Friends for sex in Katihar of bihar
file

विज्ञापन

जिसके साथ सात फेरे लेकर बंधन जोड़ा, उसी ने चंद रुपयों के लिए पत्नी को दोस्तों के सामने परोस दिया। ये खुलासा खुद विवाहिता ने किया। पढ़ें, 'अय्याश' पति की करतूत...

 

वारदात, बिहार की है। यहां के कटिहार जिले के चिकनी टोला गांव का रहने वाले एक शख्स ने अय्याशी के लिए अपनी पत्नी को दूसरे पुरुषों को बेच दिया। 

विज्ञापन

 

पीड़ित महिला ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। पीड़ित ने कटिहार के एसपी को बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति को शराब की लत लग गई। इस लत के चलते उस पर लाखों रुपये का कर्जा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

husband sold wife to Friends for sex in Katihar of bihar
फाइल

आरोप है कि उसका पति कर्ज नहीं चुका पा रहा था। इसके चलते आरोपी अपनी पत्नी की इज्जत बेचने लगा। जो भी उससे कर्ज मांगने के लिए आता आरोपी उसे ही अपनी पत्नी को सौंप देता था। दूसरे पुरुषों से जबरन संबंध बनाए जाते थे। विरोध करने पर पिटाई की जाती थी। 

 

पीड़िता ने बताया कि जब इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई तो थाने में पुलिसवालों ने लिखित शिकायत की एवज में रुपये मांगे गए। पीड़िता ने कहा कि कई बार पहले भी इस मामले में एसपी से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन कर नहीं पाई। 

 

एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन महिला की आपबीती सुनकर हैरान रह गए। फिलहाल पीड़ित महिला की शिकायत पर एसपी ने महिला थाने को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed