बिना सिर के मिले महिलाओं के शव, तांत्रिक सामग्री ने और उलझाई गुत्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में दो महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। चौंका देने वाली बात है कि बंगाल के पूर्वी मिदनापोर जिले से बरामद हुए शव बिना सिर के हैं। पुलिस मामले में काले जादू की संभावना से जांच कर रही है क्योंकि एक शव के पास से तांत्रिक सामग्री बरामद की गई है।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार दूसरी बॉडी 60 किलोमीटर दूर से मिली है, लेकिन उसके पास किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। दरअसल, मामला तब सामने आया जब तमलुक थाना क्षेत्र से 18 साल की लड़की की लाश बरामद की गई। वहीं 2 घंटे बाद 60 किलोमीटर दूर नंदीग्राम थाना क्षेत्र से दूसरी लाश मिली।
हत्या की गुत्थी में कई हैं उलझने
लाश के इस तरह की संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया है। हत्या की उलझी हुई गुत्थी में पुलिस को कई तरह के शक हो रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद केस को गुमराह करने के लिए तांत्रिक की सामग्री डाली जा सकती है।
दूसरी ओर पुलिस यह भी शक है कि दोनों का कत्ल करने के बाद लाशों को अलग-अलग ठिकानों पर फेंका गया है।