{"_id":"58cb00924f1c1ba30c32a802","slug":"gujarat-gangrape-with-two-sisters-in-front-of-father-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः पिता के सामने दो बहनों से किया गैंगरेप, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरातः पिता के सामने दो बहनों से किया गैंगरेप, पांच गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 17 Mar 2017 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहोद (गुजरात)। गुजरात के दाहोद जिले में एक गैंगरेप की घटना ने दिल दहला दिया। देवगढ़ बरिया तहसील में कथित तौर पर दो किशोरियों से उनके पिता के सामने गैंगरेप किया गया। इस घटना को एक चलती हुई गाड़ी में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल 13 लोगों में से गिरफ्तार किए गए पांच पर अपहरण और बलात्कार में शामिल होने का आरोप है और उनके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, कुमात बरिया, गोपसिंह बरिया और अन्य ने 13 व 15 वर्षीय दो बहनों व उनके पिता का अपहरण कर एसयूवी में बिठा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने पिता के सामने ही दोनों युवतियों से गैंगरेप किया। पीड़ितों के पिता ने एफआईआर में कहा गया है कि इस दौरान चार आरोपी दो मोटरसाइकिलों से उनका पीछा भी कर रहे थे। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उन्हें गाड़ी से बाहर फेंक दिया और पुलिस में ना जाने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों युवतियों को देवगढ़ बरिया के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि युवतियों के परिवार ने आरोपी शख्स के घर में शराब होने की जानकारी दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी के परिवार ने युवतियों को किडनैप किया और उनके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।