फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl was live in relationship from one year, boy refused to marry in Aligarh, Uttar Pradesh

लिव इन रिलेशनशिप का नतीजा, दिल टूटा तो गुबार थाने में फूटा

Sat, 20 Jan 2018 09:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
girl was live in relationship from one year, boy refused to marry in Aligarh, Uttar Pradesh

पिछले एक वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने युवक द्वारा शादी का वादा तोड़े जाने और लड़के के परिजनों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर वह थाना क्वार्सी पहुंच गई। जब वहां पर एक सिपाही ने लड़की से कहा कि ‘जो हुआ वह तुम्हारी सहमति से हुआ’, इतने पर युवती बुरी तरह भड़क गई और उसने वहां जमकर हंगामा किया। बाद में तहरीर पर कार्यवाही का भरोसा दिए जाने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


क्वार्सी के किशनपुर पर रहने वाला युवक दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में टेक्निकल पोस्ट पर काम करता है। दिल्ली में रहने के दौरान ही उसकी मुलाकात वहीं की एक ब्यूटीशियन से हो गई। दोनों में परिचय होने के बाद वह साथ ही रहने लगे। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा दिया और उसके बाद दोनों के संबंध और नजदीक हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और युवक उसे अलीगढ़ ले आया। यहां पर उसका गर्भपात करवा दिया गया। युवती का आरोप है कि अब युवक दो महीने से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। शनिवार को युवती अपनी एक सहेली के साथ दिल्ली से अलीगढ़ आ गई और युवक के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का कहना है कि वहां पर लड़के के परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की। युवती थाने गई और अपनी बात बताई। इस पर एक सिपाही ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिव इन में सहमति होती है। जो हुआ सहमति से हुआ। इस पर युवती भड़क गई और थाने में जमकर हंगामा कर दिया। बाद में वहां पुलिस अधिकारी ने युवती को भरोसा दिलाया कि वह तहरीर लिखकर दे, उस पर कार्यवाही होगी। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed