यूपी: शादी से एक दिन पहले किया लड़की के प्रेमी का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बरेली के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी लड़की को उसके दोस्त के साथ देख कर गुस्साए घर वालों ने शादी से एक दिन पहले ही उसके दोस्त की हत्या कर दी।
रविवार की रात को घर वालों ने जब अपनी बेटी को उसके दोस्त के साथ देखा तो पहले लड़के पर टूट पड़े, उसे खूब पीटा फिर मामले पर पंचायत बैठी।
दोनों परिवारों के बड़ो की मौजूदगी में दोनों का निकाह करने की बात भी तय हुई लेकिन सुबह हुई तो लड़के का शव पेड़ पर लटका मिला। उसे मार कर लटका दिया गया था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
घर छोड़कर भागे लड़की के परिजन
मारे गए 22 वर्षीय रिफाकत हुसैन की गांव की ही लड़की से दोस्ती थी। दोनों शादी करना चाहते थे। लड़की के घरवाले इसेक लिए तैयार नहीं थे और रिफाकत से रंजिश मानते थे।
रविवार रात 11 बजे परिवार वालों ने घर में ही लड़की के साथ रिफाकत को देख लिया था। इस पर वे बौखला गए। पहले रिफाकत को बंधक बनाया फिर पीटा। इसके बाद लड़के के घर वालों को बुला लिया गया। रात करीब 12 बजे पंचायत हुई। इसमें दोनों के निकाह की बात तय हुई।
पहले रात में ही निकाह की तैयारी हो रही थी मगर इसे सोमवार सुबह पूरा करने में दोनों पक्ष राजी हो गए। सुबह रिफाकत का शव गांव के बाहर उत्तर दिशा में बरगद के पेड़ से बिजली के तार के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
गांव के तमाम लोगों के साथ ही रिफाकत के परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लड़की के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए। पोस्टमार्टम में रिफाकत की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है।
रिफाकत के मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो
रिफाकत के भाई सलामत हुसैन ने लड़की वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पंचायत के फैसले को लड़की पक्ष भी मान गया था। लड़की पक्ष ने रिफाकत को अपने ही घर पर रोक लिया और रंजिश में उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने को शव पेड़ पर लटका दिया।
पुलिस ने सलामत की तहरीर पर लड़की के पिता समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने वह तार भी बरामद कर लिया है, जिससे रिफाकत का शव लटकाया गया था।
फंदे पर लटके मिले रिफाकत के घुटने जमीन पर टिके थे। शव दीवार से सटा था। फंदे वाले तार में भी खिंचाव नहीं था। हाथों में चोट के नीले निशान थे।
मोबाइल में अश्लील वीडियो क्लिपिंग
रिफाकत के शव के पास ही दो स्मार्ट फोन मिले हैं। इनसे कई अन्य लड़कियों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे गए हैं।
मामले पर एसओ अशोक कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।