फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl parents reject beef dishes demand in the marriage then groom s family broke the relationship

शादी में बीफ परोसने से मना किया तो तोड़ दिया रिश्ता

Tue, 30 Jan 2018 11:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
girl parents reject beef dishes demand in the marriage then groom s family broke the relationship
फाइल फोटो
एक ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है कि दावत में बीफ परोसने से मना करने पर लड़के वालों ने उसकी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया। शादी के कार्ड बंट चुके हैं। तैयारियां भी पूरी हैं। ऐसे में रिश्ता टूटने से आहत ग्रामीण ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। लड़के के पिता ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि बेटे को बेटी पसंद नहीं आई थी। जिसकी वजह से पहले ही रिश्ते से इंकार कर दिया गया था।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले में असमोली थाना इलाके के गांव मढ़न के रहने वाले इलयास ने अपनी बेटी की शादी अमरोहा में डिडौली थाना क्षेत्र के गांव हटउआ पट्टी निवासी असलम के बेटे बब्बन खां के साथ तय की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में इलयास ने कहा है कि लड़की देखने के बाद लड़के वालों ने शादी पक्की कर दी थी। निकाह के लिए 11 मार्च 2018  तारीख तय हुई थी। 

बकौल इलयास निकाह की तारीख पक्की होने के बाद उन्होंने कार्ड छपवाकर बांटना शुरू कर दिया। शादी की बाकी तैयारियां भी पूरी कर लीं। लेकिन 25 जनवरी को लड़के वालों ने शादी की दावत में मुर्गे की जगह बकरे का मीट और बीफ परोसने की शर्त रख दी। 

girl parents reject beef dishes demand in the marriage then groom s family broke the relationship
बकौल इलयास लड़के वालों ने कहा कि मुर्गे का मीट आलू की तरह होता है उन्हें शादी में बीफ और बकरा चाहिए। आरोप है कि इंकार करने पर रिश्ता तोड़ दिया।

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने कहा कि शादी में बीफ परोसने से इंकार करने पर लड़के वालों द्वारा रिश्ता तोड़ने की शिकायत मिली है। एसओ महिला थाना को मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

लड़के का पिता असलम ने कहा कि हमने बीफ की मांग नहीं की। हमारा रिश्ता ही तय नहीं हुआ था। हम लड़की देखने गए थे। लेकिन लड़की पसंद नहीं आने की वजह से हमने मौके पर ही रिश्ता करने से इंकार कर दिया था। कार्ड हमसे पूछकर नहीं छपवाए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed