फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl kidnapped and murdered in uttar pradeshs badaun

UP: अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, छह दिन से थी लापता 

Wed, 28 Feb 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Updated Wed, 28 Feb 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
girl kidnapped and murdered in uttar pradeshs badaun
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक किशोरी की बेहरमी से हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि किशौरी पिछले छह दिन से लापता थी, लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव पड़ोसी गांव के खेत में पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। अपहरण में दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाकर अब हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम में मारपीट करके हत्या के संकेत मिले हैं। हत्या क्यों की गई, इस बारे में पुलिस को सुराग जुटाने हैं।

विज्ञापन


रायपुर निवासी रविंद्र पटेल की 14 साल की बेटी पुष्पा 21 फरवरी की शाम सात बजे घर से तीन सौ मीटर दूर प्राथमिक स्कूल के पास बनी होलिका स्थल पर फूल चढ़ाने गई थी। वह घर नहीं लौटी तो रविंद्र और उनके परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। दूसरे दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुष्पा नहीं मिली तो 23 फरवरी को मामला अपहरण की रिपोर्ट में तरमीम कर लिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पड़ौलिया गांव निवासी गयाराम के गेहूं के खेत में पुष्पा का शव पड़ा मिला। खेत में पानी लगा रहे गयाराम के बेटे ने शव देखा तो जानकारी देकर ग्रामीणों को बुला लिया। पहचान हुई तो रविंद्र और उनके परिवार के लोग भी आ गए। इसके बाद एसओ राकेश चौहान मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर एसएसपी चंद्रप्रकाश, एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह भी पहुंच गए। देखा कि शव काफी सड़ गया था। एसएसपी ने पीड़ित परिवार से बात की, मगर परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed