फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl gang raped in uttar pradeshs aligarh

UP: अलीगढ़ में मदद करने वालों ने ही किया युवती से गैंगरेप

Sun, 25 Feb 2018 12:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ 
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़  Updated Sun, 25 Feb 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
girl gang raped in uttar pradeshs aligarh

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को घर पर अकेले पाकर किराए पर मकान दिलाने वाले मददगारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने की कोशिश पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और जाति सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए गालियां भी दीं।

विज्ञापन


दो दिन पुराने सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही। शनिवार को उसने एसपी देहात से मिलकर आपबीती सुनाई। यह युवती जनपद के गोंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अपने गांव के ही दूसरी जाति के युवक से प्रेम होने पर दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन


यह दोनों के परिवार को रास नहीं आया। परिजनों के साथ ही गांव वाले भी तमाम तरह की बातें कहने लगे। इस पर पति-पति ने खैर में किराए पर कमरा लेकर रहने का फैसला लिया। खैर में किराए का मकान दिलाने में कुछ युवकों ने उनकी मदद की। वह पांच दिन से खैर में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के अनुसार शुक्रवार की सुबह उसके पति अलीगढ़ दवा लेने गए थे। उनके जाने के बाद किराए पर कमरा दिलाने वाले मददगार युवक उसके मकान पर आ गए और जबरन खींचकर कमरे में ले गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने बारी-बारी बलात्कार किया। सीओ खैर ने इस वारदात की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। उधर खैर कोतवाली के एसएसआई पवन चौधरी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed