फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl cut of veins of hand after mother scold her

घर से कई घंटे गायब रही युवती, मां ने डांटा तो किया ऐसा काम पुलिस भी हैरान

Wed, 04 Oct 2017 11:25 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 04 Oct 2017 11:25 PM IST
girl cut of veins of hand after mother scold her
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक युवती शाम के वक्त घर से गायब हो गई, देर रात लौटी तो मां ने डांट दिया। युवती को इतना गुस्सा आया कि उसने ऐसा कदम उठाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए युवती ने ऐसा क्या किया?...


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। सिविल लाइंस थाना इलाके के दीन दयाल नगर में एक युवती ने पहले अपने हाथ की नस काट ली। फिर फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। युवती देर रात घर पहुंची थी। मां ने उसे डांटा तो वह भड़क गई। 


पढ़ें:- गले में फंदा डालकर ली सेल्फी, गर्लफ्रेंड को व्हाट्सएप किया और दे दी जान
विज्ञापन


मां-बेटी दीन दयाल नगर में किराये के मकान में रहती हैं। शाम को युवती अपनी मां से बिना बताए कहीं चली गई थी। मां ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे बेटी घर वापस आई। वह अपनी एक सहेली के साथ कहीं चली गई थी। 

girl cut of veins of hand after mother scold her
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
इसी बात को लेकर महिला ने बेटी डांट दी थी। जिससे वह नाराज हो गई थी। किसी तरह रात तो बीत गई। सुबह होते ही मां-बेटी के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। युवती ने पहले अपने हाथ की नस काट ली। 

पढ़ें:- सुसाइड नोट में बैंककर्मी ने लिखा- 'पापा, दीदी को बुला लो, वहां लोग उसे बहुत परेशान करते हैं'

किसी तरह मां और मकान मालिक के बेटे ने उससे चाकू छीना। रविवार दोपहर उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दरवाजा खोलकर युवती को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मां बेटी के बयान दर्ज किए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed