केरल: 7 साल से संन्यासी कर रहा था रेप, पीड़िता ने काटा प्राइवेट पार्ट, सीएम ने सराहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में सन्यासी को रेप पीड़िता ने ही सजा दे डाली है। यहां एक 23 साल की लड़की ने खुद को रेप की शर्मनाक वारदात से बचाने के लिए आरोपी सन्यासी के गुप्तांग को कथित तौर पर काट दिया। बताया जा रहा कि आरोपी सन्यासी कई सालों में पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था।
पीड़िता के इस कदम को केरल के सीएम पी. विजयन ने सराहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहींं कि ये कदम बहुत हिम्मत से उठाया गया है।Kerala: Girl chopped off genitals of inmate from Panmana Ashram in Kollam, who allegedly molested her for last 6 yrs; Man hospitalized. pic.twitter.com/yT1Gji6TV7
— ANI (@ANI_news) May 20, 2017विज्ञापन
It was a courageous step, no doubt about it:Kerala CM Pinarayi Vijayan on girl who chopped off genitals of inmate from Panmana Ashram pic.twitter.com/67xqy3PDNB
— ANI (@ANI_news) May 20, 2017
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक आरोपी का नाम स्वामी गणेशानंदा है। स्वामी कोल्लम के चर्चित पनमाना आश्रम का मेंबर है और उसे हरि स्वामी भी पुकारा जाता है। चौंका देने वाली बात है कि जब लड़की 16 साल की थी, तब से स्वामी उसका रेप करता आ रहा है। पीड़िता के परिवार का विश्वास जीतने के बाद वो उसके घर पर आता और मौका ढूंढ कर रेप करता था।
इस बार भी 54 साल का स्वामी कुछ ऐसा ही मकसद मन में लेकर पीड़िता के घर आया था, पर जो हुआ उसकी उसे खुद उम्मीद न होगी। लड़की ने मौका पाकर शॉर्प हथियार से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया और पुलिस को इसकी खबर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। उसके खिलाफ पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।