फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   friendship with woman on facebook man raped 5 years forced her for abortion police arrested father

फेसबुक पर हुई दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर 5 साल तक किया ब्लैकमेल, 2 बार जबरन कराया गर्भपात

Tue, 26 Mar 2019 11:06 AM IST
गौरव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Tue, 26 Mar 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
friendship with woman on facebook man raped 5 years forced her for abortion police arrested father
- फोटो : Amar Ujala Graphics

फेसबुक पर दोस्ती करना एक महिला को काफी भारी पड़ गया है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक 26 साल की महिला के साथ करीब 5 साल तक बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी फिर शारीरिक संबंध बनाए और ब्लैकमेल कर 5 साल तक यौन शोषण करता रहा। इस बीच महिला 2 बार गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात भी करवा दिया। काफी दबाव बनाए जाने के बाद आरोपी ने सगाई कर ली थी, लेकिन शादी से इनकार कर दिया। मुंबई के विले पारले पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण चौहान ने कहा है कि रेप और अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिला को धमकाने के लिए आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि, मुख्य आरोपी फरार है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि 2014 से 2019 के बीच उसके साथ रेप हुआ। 28 साल के आरोपी व्यक्ति ने महिला के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे, जिसके जरिए वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन

होटल में किया रेप, फिर बनाने लगा बहाना

friendship with woman on facebook man raped 5 years forced her for abortion police arrested father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

पुलिस के मुताबिक, महिला पेशे से अध्यापक है और उसकी मुलाकात 28 साल के आरोपी व्यक्ति से फेसबुक के जरिए हुई थी। फेसबुक पर आरोपी और पीड़ित महिला पहले दोस्त बने थे, ये बात साल 2012 की है। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और मुंबई के विले पारले के एक होटल में संबंध बनाए। पीड़ित महिला जब भी पूछती थी कि वह कब अपने घर वालों को उनके रिश्ते के बारे में बताएगा तो आरोपी टाल मटोल कर बहाने बनाता था।

दो बार कराया गर्भपात

friendship with woman on facebook man raped 5 years forced her for abortion police arrested father
demo pic

आखिरकार जब परेशान महिला ने आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी सगाई करने पर राजी हो गया। इसके बाद दोस्तों की उपस्थिति में दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन आरोपी के घर वालों को सूचना नहीं दी गई थी। आरोपी ने महिला को 2015 और 2017 में गर्भपात कराने पर भी मजबूर किया। जब महिला ने गर्भपात कराने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी थी। इसी वजह से उसे दूसरी बार भी गर्भपात कराना पड़ा।

विज्ञापन

धमकाया और प्रताड़ित किया

friendship with woman on facebook man raped 5 years forced her for abortion police arrested father
mumbai police - फोटो : File Photo

2019 तक आरोपी शादी की बात टालता रहा था। वह पहले अपनी बहन की शादी की बात किया करता था। वह यह भी कहता था कि महिला के दूसरी जाति से होने से भी दिक्कत हो रही है। हालांकि, वह महिला से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब फरवरी में महिला ने आरोपी के रिश्तेदारों से संपर्क किया तो उन्होंने महिला को ही धमकाया और प्रताड़ित किया। कथित तौर पर लड़के के पिता ने उसे कमरे में बंद कर दिया। काफी चिल्लाने के बाद ही कमरा खोला। इसके बाद आरोपी ने महिला को प्रताड़ित किया और शादी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed