फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   friend killed her friend for love and then burnt her face in up

आशिकी के लिए सहेली के खून से रंगे हाथ, चेहरा भी जलाया

Sat, 08 Apr 2017 12:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा 
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा  Updated Sat, 08 Apr 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
friend killed her friend for love and then burnt her face in up

उत्तर प्रदेश के आगरा के सूरजभान गांव में दो सहेलियों के गायब हो जाने से लोग सन्न रह गए। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक सहेली पिंकी का झुलसा हुआ शव मिला। बताया जा रहा है कि पिंकी का कत्ल उसके साथ लापता हुई सहेली लाडो ने ही किया है। उसका चेहरा इसलिए जलाया था ताकि लोग समझें कि वह मर गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने लाडो को गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाली वारदात में लाडो के आशिक पर भी शक है, जिसकी तलाश की जा रही है। नत्थीलाल इंटर कॉलेज में लाडो 12वीं की छात्रा है, जबकि पिंकी आठवीं में पढ़ती थी। पांच अप्रैल को दोनों गांव के पास लगा कैला देवी का मेला देखने के लिए गई थी।
विज्ञापन


वहां से लौटने के बाद दोनों लापता हो गई। उनकी तलाश चल ही रही थी कि लाडो के ही परिवार के छेदी लाल के घर किसी का शव जलने का शोर मचा। लाडो के परिवारीजनों को लगा कि यह उनकी बेटी का है। उन्होंने आननफानन में उसका दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के चलते किया गया कत्ल

friend killed her friend for love and then burnt her face in up

पुलिस का कहना है कि उन्हें शायद उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी रही होगी। उन्होंने माना होगा कि इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पिंकी और लाडो की उम्र में आठ साल का अंतर है लेकिन दोनों की कद-काठी में ज्यादा फर्क नहीं था। दूसरा, शव का चेहरा जला हुआ था, इसके चलते पहचान नहीं हो पा रही थी कि किसका है।

कद काठी के आधार पर ही लाडो के परिवार ने उसे अपनी बेटी का शव माना। उधर पिंकी का परिवार कहता रहा कि यह उनकी बेटी का शव लग रहा है। शमसाबाद के थाना प्रभारी ने बताया कि लाडो ने पूछताछ में कुबूल किया कि पिंकी की हत्या उसने ही की थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed