फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   four people arrested in drug smuggling case they also involved in Kidney racket

ड्रग तस्करी के मामले में 4 लोग गिरफ्तार, तलाशी के दौरान मिले दस्तावेज देख पुलिस रह गई हैरान

Tue, 28 Nov 2017 10:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
four people arrested in drug smuggling case they also involved in Kidney racket

कोलकाता पुलिस ने चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया, लेकिन तलाशी के दौरान उनके पास कुछ कागजात मिले जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। कथित तौर पर चारों तस्कर निजी अस्पताल से संचालित किडनी रैकेट से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में एसीपी (क्राइम) विशाल गर्ग ने बताया कि चारों तस्करों को शहर के आनंदपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। इनमें एक दंपति भी शामिल है। उन्होंने बताया कि तस्करों को ड्रग्स ले जाने की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तलाशी के दौरान इनके पास से कुछ कागजात मिले जिससे उनके किडनी रैकेट से जुड़े होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देहरादून: अस्पताल की आड़ में किडनी का धंधा करने वाले चिकित्सक दंपत्ति गिरफ्तार, खोले कई राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की भी जानकारी मिली कि रैकेट का संचालन एक निजी अस्पताल से हो रहा है। सोमवार को गिरफ्तार तस्करों के पास से 316 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया है, जिसका बाजार मूल्य तीन लाख रुपये से अधिक है। उधर, अस्पताल ने अपने परिसर से किसी तरह के किडनी रैकेट के संचालन से साफ इनकार किया है।

ये भी पढ़ें- लोगों की क‌िडनी न‌िकालने वाले इस शख्स ने जेल जाते समय कही ऐसी बात, हंस पड़ा हर कोई

गिरफ्तार तस्करों की पहचान अशफाक अहमद, तेहरुल इस्लाम, वैद्यनाथ बर्मन और उसकी पत्नी जोशना के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed