{"_id":"59a303864f1c1bde7d8b47f2","slug":"four-bombs-of-the-army-were-stolen-by-the-goods-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से सेना के चार बम चोरी, प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी से सेना के चार बम चोरी, प्रशासन में हड़कंप
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में महाराष्ट्र के पुलगांव से पठानकोट जा रही मिलेट्री स्पेशल मालगाड़ी से सेना के चार बम चोरी हो गए। घटना की जानकारी झांसी में हुई। इस पर सेना की ओर से जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मिलेट्री स्पेशल मालगाड़ी शनिवार की रात बीना से चलकर रविवार की सुबह साढ़े चार बजे झांसी स्टेशन पहुंची थी। इस दौरान गाड़ी बीच में पड़ने वाले स्टेशनों पर भी रुकी। झांसी में गाड़ी के एक वैगन के दरवाजे का ताला गायब मिला। इस पर गाड़ी के साथ चल रहे सेना के दस्ते को शक हुआ।
सेना ने स्टेशन मास्टर से जांच के लिए गाड़ी एक घंटे के लिए झांसी स्टेशन पर रोकने की इजाजत मांगी। यहां जगह न होने की वजह से गाड़ी को करारी रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
यहां गाड़ी के साथ सुरक्षा में चल रहे सेना के बीस जवानों ने इसकी जांच की, जिसमें खुले हुए वैगन में रखीं 563 पेटियों में से एक पेटी गायब मिली, जिसमें छत्तीस किलो वजन के चार बम रखे हुए थे। झांसी में जीआरपी थाने में घटना की रिपोर्ट सेना के जवान धर्मपाल की ओर से दर्ज कराई गई। जीआरपी के प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद ने बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।