फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   female assistant Loco Pilot molested in train by two train drivers

महिला सहायक लोको पायलट के साथ इंजन में अचानक हुआ कुछ ऐसा, अधिकारी भी रह गए हैरान 

Mon, 09 Oct 2017 08:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 09 Oct 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
female assistant Loco Pilot molested in train by two train drivers
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
जबलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस के इंजन में महिला सहायक लोको पायलट दो पुरुष ट्रेन चालकों के साथ जा रही थी। इस दौरान अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान रह गए। जानिए ऐसा क्या हुआ ?... 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की है। जबलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस के इंजन में महिला सहायक लोको पायलट के साथ दो पुरुष ट्रेन चालकों ने छेड़खानी कर दी। शिकायत पर चालक व सहायक चालक को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी युवती, अचनाक हुआ कुछ ऐसा सह ना पाई वो
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर मंडल में तैनात महिला चालकों में रोष व्याप्त है। सहायक मंडल विद्युत अभियंता के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मंडल में एक महिला सहायक लोको पायलट पद पर तैनात हैं। 6 अक्तूबर को वह डीजल इंजन में ड्यूटी करते हुए बीना गईं थीं। इसी बीच वह देर रात बीना से झांसी आने के लिए जबलपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12191 के इंजन में बैठ गई। 

female assistant Loco Pilot molested in train by two train drivers
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
महिला चालक का आरोप है कि जब वह इंजन में बैठी थीं। इसी बीच जबलपुर एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात चालक और सहायक चालक आ गए। इसके बाद दोनों ने इंजन के अंदर की लाइटें बंद कर दी। जब इसका विरोध किया गया तो दोनों ने छेड़खानी कर दी। 

पढ़ें:- साथियों को पीटने पर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों छात्रों का हंगामा

महिला पायलट ने झांसी पहुंचकर उक्त घटना की जानकारी अन्य महिला सहायक लोको पायलटों को दी। शनिवार को एकत्रित हुईं महिला लोको पायलटों ने इसकी शिकायत सहायक मंडल विद्युत अभियंता से की थी। 

जांच पूरी होने तक चालक और सहायक चालक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, छेड़खानी की घटना से महिला लोको पायलटों में खासी नाराजगी है। महिला चालकों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

मामले में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि दोनों चालकों को निलंबित कर दिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed