फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Father tried to rape his daughter in aligarh

बाप ने की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी के साथ किया ये घिनौना काम

Sun, 27 Aug 2017 04:24 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 27 Aug 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
Father tried to rape his daughter in aligarh
फाइल
अलीगढ़ के गभाना इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी बाप ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर मां-बेटी को बेरहमी से पीटा। 
विज्ञापन


एक गांव में कलयुगी पिता ने सोते समय अपनी 15 साल बेटी से छेड़छाड़ के साथ ही हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। इस हरकत पर बेटी की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो मां भी आ गई। आरोप है कि दोनों के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए पेट्रोल छिड़क दिया।  
विज्ञापन


पीड़ित ने जब शोर मचाया तो पिता उसका मुंह बंद करने लगा। बेटी की चीख सुनकर मां पहुंच गई और विरोध करने लगी तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शरीर के साथ ही दोनों के नाजुक अंगों पर भी पेट्रोल उड़ेल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मां-बेटी के शोर को सुनकर बेटा वहां आ पहुंचा और उसने किसी तरह दोनों को बचाया। उधर आरोपी घर से भाग निकला। बेटे की ओर से पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश चंद्र यादव के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed