{"_id":"5984ac704f1c1b93108b45b6","slug":"father-killed-his-daughter-then-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बेटी को मारा, फिर खुद को मारी गोली, ये है सनसनीखेज वारदात का सच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले बेटी को मारा, फिर खुद को मारी गोली, ये है सनसनीखेज वारदात का सच
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन के उरई में शहर कोतवाली के पुराना रामनगर में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को दौड़ाकर गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पिता ने खुद को गोली मार ली। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। पिता को बचाने में दूसरी बेटी भी घायल हुई है।
कोतवाली पुलिस और एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी मौके पर पहुंचे तो मृतका की मां ने अपने मकान मालिक पर रंजिश का आरोप लगाया। एएसपी का कहना है कि घायल पिता-पुत्री ने घरेलू विवाद की बात बताई है। मां के आरोपों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना रामनगर निवासी रमेश खरे के मकान में दो साल से ऐरच निवासी किसान दयाशंकर (55) परिवार के साथ किराये पर रह रहे हैं। शुक्रवार देर शाम दयाशंकर का अपनी बेटी दीपाली (20) से किसी बात पर विवाद हो गया। उस वक्त घर पर दयाशंकर की पत्नी लक्ष्मी और अन्य दोनों बेटियां अंशिका (14) और महक (12) भी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान ही दीनदयाल ने कमरे में रखा तमंचा निकाल लिया। यह देख दीपाली बाहर छत की ओर भागी। गुस्साया दयाशंकर भी दौड़कर छत पर पहुंचा और गोली मार दी। सीने पर गोली लगते ही दीपाली लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आगबबूला दयाशंकर वापस कमरे में आया और खुद को गोली मारने का प्रयास करने लगा। छोटी बेटी अंशिका ने तमंचा छीनने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच गोली चल गई। दूसरी गोली दीनदयाल के पेट में लगी और उसके छर्रो से अंशिका का हाथ लहूलुहान हो गया।
दीपाली की मां लक्ष्मी ने बताया कि बेटी प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाती थी। बच्चों की पढ़ाई के लिए वे लोग ऐरच की खेती बाड़ी छोड़कर उरई आए थे। लक्ष्मी का आरोप है कि मकान मालिक रमेश उसके परिवार से रंजिश रखता है। उसी ने पति पर जादू टोना कर बेटी को मरवा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान मालिक के घर में ताला लगा था।
इलाके के लोगों का कहना है कि रमेश और उसका परिवार कहीं दूसरी जगह रहता है। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि गोली पिता के तमंचे से चली है। बदहवास मां कभी घटना का जिम्मेदार मकान मालिक रमेश को बताती है तो कभी रमेश पर गोली मारने का आरोप लगा रही है। कोतवाल देवेंद्र दिवेदी का कहना है कि अंशिका और दयाशंकर ने दोनों ने विवाद के बाद गोली चलने की बात बताई है।