फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Farmer beaten to death in UP, Quarrel over water becomes brutal

खेत से पानी रिसने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 15 Apr 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 15 Apr 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to death in UP, Quarrel over water becomes brutal
मारपीट के दौरान किसान की गई जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेत पर हुए मामूली विवाद ने एक किसान की जान ले ली। मामला अलीगढ़ के हरदुआगंज के गांव कलाई का है। एक खेत से दूसरे खेत में पानी चले जाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। देखते ही देखते झगड़े ने गमगीन माहौल की शक्ल अख्तियार कर ली। आरोपी पक्ष में शामिल महिला समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे गांव कलाई निवासी चन्द्रवीर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत से गेहूं का भूसा ढो रहा था। इस बीच गांव का ही सतेन्द्र पत्नी और दो बेटों के साथ गेहूं की फसल काटने पहुंचा। उन्होंने खेत में पानी आता देख पूछताछ की तो चंद्रवीर की पत्नी ने बताया कि कल शाम मूंग की फसल में पानी लगाया था। किसी कारणवश उसके खेत में पानी आ गया। इस बात पर सतेंद्र तिलमिला गया और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट की आ गई। 
विज्ञापन


मारपीट के दौरान चंद्रवीर खेत की मेंड़ पर गिर पड़ा और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। आनन-फानन में उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही एसओ रमाकांत पचौरी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेजा गया। सीओ अतरौली और एसपीआरए बृजेश कुमार ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। मृतक के भाई सतपाल सिंह की तहरीर पर महिला सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed