फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Family of 8 including 2 child attempt suicide, 6 dead

पूरे परिवार ने की खुदकुशी की कोशिश, 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Mon, 25 Sep 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले Updated Mon, 25 Sep 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
Family of 8 including 2 child attempt suicide, 6 dead
घटनास्थल में जमा भीड़
एक झटके में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। मामले की जानकारी तो तब लगी जब पड़ोसी किसी कारण से उनके घर पहुंचा। आखिर क्या रही होगी इस परिवार की मजबूरी। मामला तमिलनाडू के मदुरै का है। जहां रविवार को कर्ज से परेशान एक परिवार ने 2 बच्चों सहित सामूहिक रूप से खुदकुशी की कोशिश की।
विज्ञापन


जहर लेने के बाद परिवार के छह सदस्यों की मौत हो चुकी है तो दो लोगों का इलाज शहर के राजाजी अस्पताल में जारी है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद घर के दरवाजे को तोड़कर 8 लोगों को बाहर निकाला था।
विज्ञापन

सुसााइड नोट में क्या लिखा है?

Family of 8 including 2 child attempt suicide, 6 dead
पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में परिवार ने अपनी आपबीती लिखी है। सुसाइड नोट में परिवार ने प्रशासन से उनकी सारी संपत्ति बेचकर  लेनदारों को पैसे चुकाने की बात कही है। हालांकि सुसाइड नोट में किसी लेनदार का जिक्र नहीं किया गया है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस कमिश्नर महेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि, 'वेलमुरुगन और उनके भाई कुरीजी कुमारन यगप्पा नगर में एक प्रायमिरी स्कूल का संचालन करते थे। दोनों भाई, उनकी मां जेयजोती, कुमारन की बेटी जेया थरानी, ​​वेलमुरुग्नन की बेटी जेए सक्ति और देवी की मौत हो चुकी है तो वही कुमारन की पत्नी थांगसेलवी और उनकी बेटी जेया मोनिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पड़ोसी ने कहा देर से आई एम्बुलेंस

दूसरी ओर खुदकुशी करने वाले परिवार के पड़ोसी रविचंद्रन ने पुलिस को बताया कि रविवार को वो जब परिवार के घर गए तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी लगी, लेकिन 108 एम्बुलेंस को तुरंत सूचना देने की बात भी वो 45 मिनट गुजर जाने के बाद भी नहीं पहुंचा था। इस पूरे मामले में मदुरै कलेक्टर के वीरा राघव राव ने एम्बुलेंस ऑपरेटर से सफाई देने और जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed