{"_id":"5ad55fc34f1c1b54098b4eae","slug":"eight-girls-tortured-in-goa-vasco-da-gama","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के फ्लैट में बंधक बनाकर आठ बच्चों को दी यातना, गर्म चाकू से दागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवा के फ्लैट में बंधक बनाकर आठ बच्चों को दी यातना, गर्म चाकू से दागा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के वास्को शहर में एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखी गईं आठ लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया है। पुलिस ने इस मामले में एक 65 वर्षीय महिला वीनस हबीब को गिरफ्तार किया गया है। छह से 12 साल की इन बच्चियों को बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
आरोपी महिला इन लड़कियों को छोटी-छोटी बातों पर गर्म चाकू से दागती थी और पाइप से पिटाई भी करती थी। वास्को पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर नोलस्को रापोसो का कहना है कि आरोपी महिला ने इन लड़कियों को गोद लिया था। इन पीड़ित लड़कियों का पता स्थानीय लोगों को रविवार को चर्च सर्विस के दौरान एक लड़की के शरीर पर जख्म देखने पर लगा।
विज्ञापन
लड़की उन्हें आपबीती सुनाई और खुद पर हो रहे जुल्मों के बारे में बताया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बैना स्थित इस फ्लैट से लड़कियों को मुक्त कराया। लड़कियों को राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे शेल्टर होम अपना घर में भेज दिया गया है।
विज्ञापन