{"_id":"59d1d75c4f1c1b9e538b5362","slug":"drunk-sub-inspector-tries-to-rape-6-year-old-in-police-station-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर ने की थाने में नाबालिग से रेप की कोशिश, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब इंस्पेक्टर ने की थाने में नाबालिग से रेप की कोशिश, गिरफ्तार
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/केमरी (रामपुर)। केमरी थाने की भवरकां पुलिस चौकी के दरोगा तेजवीर सिंह को पुलिस ने छह साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी दरोगा को एसपी डा विपिन टाडा ने निलंबित कर दिया था।
पीड़ित बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। बालिका के दादा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश के साथ ही पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार भंवरका पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा तेजवीर सिंह 30 सितंबर की शाम चौकी स्थित अपने कमरे पर शराब के नशे में धुत था। उसने पास में कुछ बच्चों के साथ खेल रही छह साल की बालिका को बीड़ी का बंडल मंगाने के बहाने अपने कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
उसने बालिका के साथ छेड़खानी शुरू कर दी थी। अन्य बच्चों ने चौकी में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने बालिका को बाहर निकाला था। बालिका ने अपने घर जाकर घटना की जानकारी दी। भड़के ग्रामीणों ने चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया था।