{"_id":"59af08574f1c1b6b078b46d4","slug":"dewar-was-making-pressure-to-build-an-illegal-relation-to-sister-in-law","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाभी पर बना रहा था संबंध बनाने का दबाव, भाई ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी पर बना रहा था संबंध बनाने का दबाव, भाई ने उठाया खौफनाक कदम
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल
रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। देवर अपनी भाभी से अवैध संबंध बनाने का दवाब बना रहा था। आरोपी समझाने के बाद भी नहीं मान रहा था। परेशान महिला के पति ने खौफनाक कदम उठा लिया
घटना हरियाणा के हिसार की है। बालसमंद रोड की प्रोफेसर कॉलोनी की वाल्मीकि बस्ती के 40 वर्षीय राधेश्याम ने अपने छोटे भाई की हरकतों से तंग होकर जहर पीकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मृतक का छोटा भाई विक्रम उर्फ विक्की उसकी पत्नी पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
पुलिस ने नामजद पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। राधेश्याम ने सोमवार को जहरीला पदार्थ पी लिया था। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Trending Videos
फाइल
मृतक की पत्नी सोनू ने बयान दिए कि उनकी शादी 20 पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। उसका देवर विक्रम छह महीने से उसे तंग करता आ रहा है। वह उस पर बुरी नजर रखता था और उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मैंने यह बात पति को बताई थी। पति ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
देवर की हरकत बढ़ती गई। वह समझाने पर मारपीट और मारने पर उतारू हो जाता। उसका पति राधेश्याम विक्रम की घटिया हरकतों से कुछ दिन से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का जिम्मेदार उसका देवर विक्रम है।