फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Demolition in more than 100 graves in Christian cemetery in Goa

गोवा में ईसाई कब्रिस्तान में 100 से ज्यादा कब्रों में तोड़फोड़

Mon, 10 Jul 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 10 Jul 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Demolition in more than 100 graves in Christian cemetery in Goa
कब्रिस्तान की फोटो - फोटो : ht

साउथ गोवा के करकोरम टॉउन में एक ईसाई कब्रिस्तान में 100 से ज्यादा कब्रों में तोड़फोड़ की गई है। करकोरम के पुलिस इंस्पेक्टर शिवराम वेनगेंकर के मुताबिक इस घटना को कल रात में अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस जांच में पाया गया कि कई कब्रों में तोड़फोड़ की गई थी। यहां तक कि सीसीटीवी कैमरों को भी नष्ट कर दिया गया था। पुलिस इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं कर पायी है। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने सुबह 4.30 बजे एक शख्स को कब्रिस्तान से भागते हुए देखा। गौरतलब है कि इस महीने की शुरूआत से ही गोवा में 9 धार्मिक जगहों पर तनाव के मामले सामने आये हैं। गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और पुलिस क़ो पेट्रोलिंग बढ़़ाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


वहीं भारतीय रिजर्व बटालियन की 2 टुकड़ियों को लोकल पुलिस की मदद के लिए तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस को SIT बनाने के लिए भी कहा गया था लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed