{"_id":"5985c25d4f1c1b63428b48ac","slug":"delhi-youth-accused-of-raping-marriage-promise","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांग नंबर के जरिए युवती से बात, प्यार-मोहब्बत फिर 'सुहागरात'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रांग नंबर के जरिए युवती से बात, प्यार-मोहब्बत फिर 'सुहागरात'
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Aug 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर रांग नंबर के जरिए युवती से शुरू हुई बातचीत का सिलसिला प्यार-मोहब्बत से शुरू होकर हदें पार कर गया। दिल्ली के रानी बाग इलाके में 22 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पिता और बहन के साथ रानीबाग इलाके में रहती है। मां का देहांत हो चुका है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपनी शिकायत में बताया कि चार साल पहले रॉग नंबर के जरिए उसकी गिरीश नाम के युवक से बातचीत होने लगी।
दो-तीन माह तक बात करने के बाद गिरीश उससे प्यार होने की बात कह कर शादी करने की इच्छा जतायी। उसके बाद वह मिलने की जिद करने लगा। दोनों नेताजी सुभाष प्लेस में मिले। उसके बाद अकसर मिलने लगे।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी एक दिन अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। एक बार उसने बुराड़ी में अपने घर पर भी संबंध बनाए। जब वह आरोपी पर शादी का दवाब देने लगी तो गांव चला गया। एक साल से आरोपी गांव में रह रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और उसके बयान पर रेप करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी कानपुर का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।