फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   couple sold his New born baby to pay hospital bill in odisha

अस्पताल का बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं थे, मां-बाप ने नवजात को ही बेच दिया

Sat, 05 Aug 2017 12:33 PM IST
एजेंसी, भाषा
एजेंसी, भाषा Updated Sat, 05 Aug 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
couple sold his New born baby to pay hospital bill in odisha
नवजात को बेचा - फोटो : सांकेतिक चित्र
केंद्रपारा। ओडिशा में एक मां-बाप को अपने नवजात बच्चे को सिर्फ इसलिए बेचना पड़ा क्योंकि उनके पास अस्पताल का बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। यह घटना केंद्रपारा की है जहां दंपति ने 7,500 हजार रुपये में बच्चे को बेच दिया।
विज्ञापन


बच्चे के पिता निराकर मोहराणा ने शुक्रवार को अपने गांव की आशा कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दरअसल मोहराणा ने अपनी पत्नी गीतांजलि को एक सरकारी अस्पताल में 30 जुलाई को तीसरे बच्चे के जन्म के लिए भर्ती कराया था। इसके बाद वहां की आशा कर्मी ने बेहतर सुविधाओं का आश्वासन देकर उन्हें एक नर्सिंग होम में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन


दिहाड़ी मजदूर मोहराणा की पत्नी गीतांजलि ने 1 अगस्त को एक बच्ची को जन्म दिया। गीतांजलि ने कहा कि मुझे लगा यहां की सुविधाएं सरकारी अस्पताल की तरह मुफ्त हैं मगर उन्होंने हमसे 7,500 हजार रुपये मांगे जबकि उस समय हमारे पास कुल एक हजार रुपये ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल प्रशासन के बिल के दबाव के कारण उन्हें एक दलाल के माध्यम से अपने बच्चे को एक बिना बच्चे के मां-बाप को बेचना पड़ा। हालांकि नर्सिंग होम ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया। 


केंद्रपारा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बिजॉय कुमार बिषी ने कहा कि इस मामले में एक शिकायत दर्ज कर ली गई है और बच्चा खरीदने वाले दंपति की भी पहचान हो गई है। हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चे को बचाना है जिसके बाद बाकी दोषियों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed