दुष्कर्म की शिकार किशोरी का गर्भपात करने में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म की शिकार किशोरी का गर्भपात करने में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरोज कश्यप धुरिया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ मुंबई ले गई। दुष्कर्म के आरोपी युवक ने पीड़ित किशोरी का महिला नेता द्वारा सवा माह पहले गर्भपात कराया था। आरोपी के हत्थे चढ़ने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता के घर में दबिश देकर उसे दबोच लिया।
महाराष्ट्र के विरार जनपद के पालघर की रहने वाली एक किशोरी के साथ सब्जी विक्रेता पवन धुरिया पुत्र छोटेलाल धुरिया निवासी शाहबरी थाना सांगीपुर ने 6 माह पहले दुष्कर्म किया था। पालघर थाने के उपनिरीक्षक चंद्रकांत रामचंद्र पाटील ने बताया कि किशोरी को झांसा देकर पवन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। दो माह पहले किशोरी गर्भवती हो गई। चूंकि किशोरी भी प्रतापगढ़ जनपद की ही रहने वाली है।
इसलिए आरोपी पवन सवा माह पहले परिवार के लोगों को बरगलाकर उसे अपने साथ यहां ले आया। वह उसे 363 कटरा रोड करनपुर में रहने वाली कांग्रेस नेता सरोज कश्यप धुरिया पत्नी रामकुमार धुरिया के पास ले आया। जहां सरोज धुरिया ने दुष्कर्म की शिकार किशोरी का गर्भपात कर दिया।
तबियत खराब होने पर पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा
गर्भपात के बाद किशोरी की तबियत बिगडने लगी, जिसके चलते परिवार के लोगों को शक हुआ। परिजनों की पूछताछ के बाद उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित किशोरी के पिता ने पालघर थाने में आरोपी पवन के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी पवन को पालघर से ही कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दुष्कर्म की शिकार किशोरी का गर्भपात कराने के ठिकाने के बारे में बताया। रविवार को उपनिरीक्षक चंद्रकांत ने महिला आरक्षी संग आरोपी पवन की निशानदेही पर सिविल लाइन पुलिस के सहयोग से कांग्रेस नेत्री सरोज कश्यप धुरिया के घर दबिश दी। पुलिस ने सरोज को दबोच लिया। इसके बाद दोनों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर अपने साथ मुंबई ले गई।
नगर कोतवाल ने बताया कि सरोज कश्यप के खिलाफ महाराष्ट्र के पालघर थाने में दुष्कर्म की शिकार किशोरी का गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज है। मुंबई पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध अस्पतालों को चिह्नित कराया जा रहा है। जल्द ही ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कांग्रेस नेता के खिलाफ पहले ही अवैध अस्पताल चलाने का मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।