फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   college girls arrested for stealing 38 mobile phones from women compartments of local trains

इस लड़के के प्यार में पागल हुईं दो लड़कियां, चोरी किए 38 मोबाइल

Wed, 06 Jun 2018 12:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
college girls arrested for stealing 38 mobile phones from women compartments of local trains
सांकेतिक चित्र

मुंबई में कॉलेज की दो लड़कियों को 38 मोबाइल चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पश्चिमी रेलवे के महिला डिब्बे से पिछले दो महीने से मोबाइल चोरी को अंजाम दे रही थीं। रेलवे क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़कियों के नाम 20 साल की ट्विंकल सोनी और 19 साल की टीनल परमार हैं। दोनों कथित तौर पर मोबाइल बेचने के बाद मिले पैसे को ऋषि सिंह नाम के युवक पर खर्च कर देती थीं जिसे कथित तौर पर दोनों ही डेट कर रही हैं।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने 28 साल के राहुल राजपुरोहित को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। राहुल ने दोनों से 3 लाख रुपए की कीमत वाले फोन खरीदे थे। पश्चिमी रेलवे के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने एक टीम का गठन किया जब बोरीवली स्टेशन से सांताक्रूज स्टेशन पर मोबाइल चोरी की बहुत सारी घटनाएं दर्ज हुईं। कराड ने कहा, 'शुरुआती जांच में हमें यह विश्वास हो गया कि दो लड़कियां वांटेड आरोपी सिंह के प्यार में हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने जल्दी पैसा कमाने के लिए फोन चोरी किए और पैसों को सिंह पर खर्च कर दिया।'
विज्ञापन


बहुत सारी शिकायतें मिलने के बाद कुछ महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में 30 मई को ट्रेन में चढ़ीं। कराड ने बताया, 'लगभग एक बजे पुलिस ने सोनी को रंगे हाथ पकड़ लिया जब वह एक यात्री के बैग से मोबाइल फोन चुराने की कोशिश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद परमार को पकड़ने में आसानी हुई जो उनके ब्वॉयफ्रेंड से फोन खरीदा करता था। वे लगभग सात केसों में आरोपी हैं। सोनी का कहना है कि वह आर्किटेक्ट की छात्रा है जबकि परमार डिग्री कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों लड़कियां कथित तौर पर सिंह से शाम को मिला करती थीं जो उन्हें मोबाइल बेचने में मदद करता था। जांचकर्ताओं ने कहा, 'लड़कियां अपने-अपने कॉलेज जाते समय ट्रेन में फोन चोरी किया करती थीं। सोनी के बैग से लगभग 9 फोन बरामद हुए हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी राहुल के पास से 38 फोन और 30 मेमोरी कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों को 8 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed