फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   brother in law kidnapped and rape for two and half months in bulandshahr

जीजा ने किया अगवा, ढाई महीने तक करता रहा रेप

Mon, 20 Feb 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 20 Feb 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
brother in law kidnapped and rape for two and half months in bulandshahr
- फोटो : DEMO Pics

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवती के साथ करीब ढाई महीने तक रेप की वारदात सामने आई है। युवती के साथ ये शर्मनाक हरकत करने वाला और कोई नहीं उसका अपना जीजा है। जीजा ने युवती को कथित तौर अगवा करके इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर पीड़िता अपनी दो बहन और माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। वहीं पुलिस अभी तक इस मामले में तहरीर मिलने से इनकार कर रही है। 
विज्ञापन

मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला परिवार नगर कोतवाली क्षेत्र में झोंपड़ी डालकर रहता है। पीड़ित की तीन बेटियां हैं जिनमें से दो का विवाह हो चुका है।

बड़ी बेटा का विवाह खुर्जा गेट चौकी क्षेत्र में करीब चार साल पहले हुआ था। छह महीने पहले उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। रविवार दोपहर पूरा परिवार कोतवाली पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ मिलाकर किया अगवा

brother in law kidnapped and rape for two and half months in bulandshahr

सबसे छोटी बेटी ने पुलिस को बताया कि करीब ढाई माह पहले उसका जीजा अपने दो साथियों के साथ आया और नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर ले गया। ढाई माह तक उसने बंधक बनाकर रखा और कई बार बलात्कार किया। युवती की बड़ी बहन जब ससुराल पहुंची तो वह उसे अपने साथ ले आई।

आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले से शादीशुदा था। बावजूद इसके उसने धोखे में रखकर शादी की थी। वह अतिरिक्त दहेज के लिए आएदिन मारपीट करता था। एसएसआई डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed