फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Barking dog leads murder during India-Australia match

कुत्ते के भौंकने पर झगड़ा, छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 30 Mar 2016 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 09:34 AM IST
सार

  • मैच के दौरान कुत्ते के भौंकने पर विवाद में गई छात्र की जान
  • लोगों ने कुत्ते के मालिक से कहा था कि वहां से उसे ले जाए
  • इस पर पहले कहासुनी हुई फिर हाथापाई और फिर वारदात
  • गैंग ने बी.कॉम के छात्र को दौड़ाकर चाकू से हत्या कर दी

विज्ञापन
Barking dog leads murder during India-Australia match
जॉन कैनेडी, हत्यारोपी - फोटो : डेक्कन क्रॉनिकल

विस्तार

बैंगलुरु का जेसी नगर इलाका। पब्लिक स्क्रीन पर कंगारू टीम के साथ मैच चल रहा था। कोहली की बल्लेबाजी से निकले एक-एक शॉट पर दर्शकों की सांसें थम रही थीं। क्रिकेट का जुनून अपने सबाब पर था तभी फैंस के बीच मौजूद एक पालतू कुत्ता भौंकने लगा। 

विज्ञापन


कुत्ते के भौंकने से मैच के मजे में खलल पड़ने लगी। कुछ लोगों ने उसके मालिक से कहा कि उसे वहां से ले जाए।

कुत्ते को ले जाने की बात पर झगड़ा हो गया। कुछ लोगों ने कुत्ते के मालिक के साथ हाथा-पाई को अंजाम दिया। कुत्ते का मालिक थोड़ी देर में गैंग के साथ लौटा और बी.कॉम के एक छात्र समेत दो अन्य को दौड़ा लिया। फिर वो हुआ जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। छात्र की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

मामूली विवाद में गई छात्र की जान

Barking dog leads murder during India-Australia match
गैंग ने बी.कॉम के छात्र को दौड़ाकर चाकू से हत्या कर दी - फोटो : demo
डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक मृतक का नाम अविनाश जोनाथन है। अविनाश की हत्या के आरोप में पुलिस ने जॉन कैनेडी नाम के 24 वर्षीय डिलिवरी व्बॉय को गिरफ्तार किया है। कैनेडी एक सेल्स एजेंसी के लिए काम करता है।

पुलिस के मुताबिक वारदात में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में एक मृतक अविनाश का छोटा भाई अरविंद है। पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता शंकर पेशे से ठेकेदार हैं एस.के गार्डन इलाके में रहते हैं। इसी इलाके में हत्यारोपी का भी घर है। 
 
अचानक घटी इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा है। घरवालों को यकीन नहीं हो रहा है कि मैच देखने गया उनका दुलारा अचानक यूं आंखों से ओझल हो जाएगा। वहीं पुलिस आगे की तफ्तीश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed