{"_id":"5be1d964bdec2269855926a3","slug":"assam-pastor-arrested-for-raping-a-ten-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पादरी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असम : दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पादरी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के कार्बी-आंग्लांग जिले में पुलिस ने 10 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में नगालैंड के एक चर्च के पादरी चंद्र कुमार प्रधान (60) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुष्कर्म का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में 35 साल के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना 29 अक्तूबर को हुई। अभियुक्त ने उस बच्ची को अपने घर के पास स्थित एक बागान में बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद वह फरार हो गया। बच्ची ने 31 अक्तूबर को अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
उसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस से बचने के लिए पादरी लगातार जगह बदलता रहा। आखिर उसे नगालैंड में कोहिमा जिले के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन