फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   allahabad girl shoots herself for banning to go with her lover

इश्क पर लगी बंदिश तो 12वीं पास लड़की ने खुद को मारी गोली

Thu, 14 Jul 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हनुमानगंज (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, हनुमानगंज (इलाहाबाद) Updated Thu, 14 Jul 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
allahabad girl shoots herself for banning to go with her lover
प्रतीकात्‍मक च‌ित्र

इलाहाबाद के सरायइनायत इलाके में एक लड़की को इश्क में घरवालों की बंदिश रास नहीं आई। इश्क का जुनून लड़की में इस कदर हावी था कि उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घर के अंदर फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में पड़ गए।

विज्ञापन


लोग पहुंचे तो लड़की खून से लथपथ तड़प रही थी। परिजन आनन-फानन में लेकर अस्पताल भागे। रामबाग के एक निजी अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी है। वहीं सूचना पाकर सरायइनायत पुलिस पहुंची। घरवालों ने अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी है। लेकिन पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन


मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करने वाले एक शख्स की छोटी बेटी ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसका गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ महीने पहले उसने लड़के के साथ घर छोड़ दिया था लेकिन बाद में वापस आ गई। इसके बाद घरवालों ने उसकी सगाई कर दी। बताते हैं कि युवती इस रिश्ते से खुश नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती है लड़की

allahabad girl shoots herself for banning to go with her lover
murder in love

बुधवार शाम को लड़की की शादी की बात को लेकर घरवालों से कहासुनी हुई। वह अपनी पसंद के लड़के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी लेकिन घरवाले उसके इस फैसले के सख्त खिलाफ थे। वे किसी भी कीमत पर गांव के युवक के साथ शादी को राजी नहीं थे। इस बात को लेकर लड़की का घरवालों से झगड़ा हुआ।

चर्चा है कि झगड़े के बाद उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली पेट में लगी तो वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग गए। देखा तो लड़की खून से लथपथ तड़प रही है।

आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे। कीडगंज के एसआई राम स्वरूप गौतम ने बताया कि लड़की के पेट में गोली लगी है। परिजन उसे लेकर अस्पताल आए हैं। उसका इलाज चल रहा है। सरायइनायत पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed