फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Air India woman pilot complained against senior captain for sexual harassment 

एयर इंडिया की महिला पायलट ने सीनियर कैप्टन पर लगाया अश्लील बातें करने का आरोप

Wed, 15 May 2019 03:15 PM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 15 May 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Air India woman pilot complained against senior captain for sexual harassment 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

एयर इंडिया की महिला पायलट ने एयरलाइन प्रबंधन से एक सीनियर कैप्टन के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की है। जिसके बाद सीनियर कैप्टन की जांच की जा रही है। इस बात की जानकारी एयर इंडिया के प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि सीनियर कैप्टन ने उससे कई सारे "अनुचित सवाल पूछे हैं।" 

विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में कहा है, "पांच मई को हमारा ट्रेनिंग सेशन खत्म होने के बाद इंस्ट्रक्टर ने हमें हैदराबाद के रेस्टोरेंट में डिनर करने का सुझाव दिया। मैंने हां कर दी, क्योंकि वो कई उड़ानों में मेरे साथ थे और मुझे शालीन लगे। हम रात के करीब आठ बजे रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां मेरे साथ बदतमीजी शुरू हुई।"
विज्ञापन


ये घटना कथित तौर पर हैदराबाद की है, जहां महिला को कमांडर ट्रेनिंग दे रहा था। महिला ने अपनी शिकायत में आगे कहा, "उसने मुझे ये बताना शुरू किया कि वह अपनी शादी में कितना परेशान और दुखी है। उसने मुझसे यह भी पूछा कि मैं अपने पति के साथ कैसे रहती हूं और क्या मुझे हर दिन शारीरिक संबंध बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके बाद मैंने कहा कि मैं इन सब मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती और मैंने कैब बुला ली।"
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहा कि जब उसे आधे घंटे तक कैब का इंतजार करना पड़ा तो उस दौरान सीनियर अधिकारी ने उसके साथ और भी बुरा बर्ताव किया। अधिकारी के व्यवहार से वह काफी हैरान रह गई और खुद को डरा हुआ और अपमानित महसूस किया। महिला ने कहा कि भविष्य में फिर दोबारा किसी के साथ ऐसा ना हो, इसी बात को ध्यान में रखते हुए उसने शिकायत की है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed