{"_id":"5aef79f34f1c1b56098b87ad","slug":"air-india-air-hostess-alleges-molestation-by-pilot-of-the-ahmedabad-mumbai-flight-on-may-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडियाः उड़ान के दौरान एयर होस्टेस से छेड़छाड़ कर रहा था पायलट, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयर इंडियाः उड़ान के दौरान एयर होस्टेस से छेड़छाड़ कर रहा था पायलट, केस दर्ज
एजेंसी, मुंबई
Updated Mon, 07 May 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Air India
एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस ने एक पायलट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने कहा कि यह घटना 4 मई की है जब वह अहमदाबाद से मुंबई की उड़ान में थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले शुक्रवार को शिकायतकर्ता और पायलट के बीच विमान में ही झगड़ा हो गया था। इसके बाद महिला ने मुंबई के सहर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कराया। एयर इंडिया की तरफ से इस संबंध में कोई बयान नहीं जारी किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि शिकायत के आधार पर हमने पायलट के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मामले की फिलहाल जांच चल रही है। हम इसपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। हम जांच के दौरान अपना पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Since the matter is under investigation, we cannot make any comment. We will extend all co-operation to facilitate the process of investigation: Air India on alleged molestation of an air hostess by a pilot on board pic.twitter.com/zRoQ7kmVMN
— ANI (@ANI) May 7, 2018
विज्ञापन