{"_id":"5bb60345867a556c29417226","slug":"after-fight-woman-was-thrown-under-the-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम पति ने मारपीट कर पत्नी को पुलिया के नीचे फेंका, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरहम पति ने मारपीट कर पत्नी को पुलिया के नीचे फेंका, महिला की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में एक महिला को उसके पति ने कथित रूप से पीट कर अर्धनग्न अवस्था में एक पुलिया के नीचे फेंक दिया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।
शहर कोतवाली के प्रभारी राजकुमार तिवारी ने गुरुवार को बताया कि आज सुबह शहर की एक पुलिया के नीचे पुलिस ने एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली। महिला को जिला अस्पताल भेजा गया । उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे वहां से इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अंजली के रूप में हुई है वह 24 साल की है। जानकारी मिलने पर अंजली की मां जगरानी ने कोतवाली पहुंचकर पति आकाश समेत 3 लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
तिवारी ने बताया कि आरोप है कि पति आकाश एवं उसके परिजनों ने कल बुधवार की रात को अंजलि को बहुत पीटा और फिर उसे पुल के नीचे फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।