{"_id":"5c0634fdbdec224177354846","slug":"after-blue-whale-kiki-and-momo-challenge-now-new-game-marvel-took-the-life-of-minor-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल, मोमो, कीकी के बाद अब नया गेम बना काल, नाबालिग ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लू व्हेल, मोमो, कीकी के बाद अब नया गेम बना काल, नाबालिग ने लगाई फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आज के तकनीकी युग में बच्चों की तकनीक तक पहुंच आसान हो चुकी है। ऐसे में ऑनलाइन गेम्स का क्रेज भी उनके सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन यह गेम्स बच्चों के लिए कितने खतरनाक हैं इसके कई उदाहरण हम लोगों को मिल चुके हैं। ब्लू व्हेल, मोमो, किकी, ड्रैगन ब्रेथ जैसे कई गेम्स ने बहुत से लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। अब एक नया गेम बाजार में आया है जिसका नाम मारवेल है।
विज्ञापन
मारवेल गेम की वजह से राजस्थान के सिरोही में एक नाबालिग लड़के ने आत्महत्या कर ली है। घटना सिरोही जिले के आबूरोड सदर की है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात को उसे जानकारी मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कमरे का जब दरवाजा तोड़ गया तो वहां 11वीं का छात्र विपिन शर्मा फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
मृतक विपिन हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला था और वह आबूरोड के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। वह अपने मामा के लड़के के घर में अपनी बहन के साथ रहता था। आत्महत्या करने से पहले विपिन ने दीवार पर आई क्विट लिखी हुई पर्ची चिपकाई थी। इसके अलावा पुलिस को मौके से एक कॉपी मिली है जिसपर मारवेल गेम का जिक्र है। कॉपी पर गेम के कई स्टेप्स लिखे हुए हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इसी गेम के कारण विपिन ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। विपिन अपनी कक्षा का सबसे होनहार और प्रतिभावान छात्र था। स्वभाव से हंसमुख और मिलनसार विपिन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहने हैं। ऑनलाइन गेम्स को लेकर हाल ही में कई शोध सामने आए हैं जो बताते हैं कि यह कितने खतरनाक हैं। इसके बावजूद लोग इसका लगातार शिकार बन रहे हैं।