{"_id":"5bbac398867a5568185f0af3","slug":"acid-attack-on-woman-and-husband-for-denying-a-friend-for-illegal-relationship-with-wife-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"4000 रुपये की उधारी को लेकर दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4000 रुपये की उधारी को लेकर दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर फेंका तेजाब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
acid attack
चार हजार रुपयों के लेनदेन के विवाद में टेंपो ड्राइवर ने साथी ड्राइवर की पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला। इसे लेकर रविवार रात विवाद हुआ तो आरोपी ने अपने एक साथी की मदद से पति-पत्नी पर उस वक्त तेजाब फेंक दिया जब दोनों रिठौरा से बरेली आ रहे थे। गंभीर रूप से झुलसे दंपति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को बाद में एसआरएमएस भेजा गया।
रिठौरा निवासी टेंपो ड्राइवर जगदीश (42) इज्जतनगर की तुलाशेरपुर बीडीए कॉलोनी में रहते हैं। पास के ही मकान में एक अन्य टेंपो ड्राइवर कुलदीप रहता है। जगदीश ने बताया कि दो-तीन साल पहले उन्होंने कुलदीप से चार हजार रुपये उधार लिए थे। मगर तंगहाली के कारण वह रुपये नहीं लौटा पाए। इसका फायदा उठाकर कुलदीप उनकी पत्नी कोमल पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना।
रविवार रात नौ बजे जगदीश बाइक से अपनी पत्नी के साथ रिठौरा से लौट रहा था तभी पीलीभीत हाईवे पर बजरंग ढाबे के पास कुलदीप ने अपने एक साथी की मदद से जगदीश की बाइक को डंडा मारकर गिरा लिया। जगदीश के सिर पर भी डंडा मारा। इसके बाद जगदीश और उसकी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
कोमल ने जान बचाने के लिए हाईवे पर दौड़कर लोगों से मदद मांगी। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जगदीश को जिला अस्पताल और कोमल को भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तेजाब के हमले से जगदीश की दाहिनी आंख की रोशनी चली गई है जबकि कोमल की हालत गंभीर है।
एसएसपी मुनिराज जी., एएसपी अशोक मीणा और इज्जतनगर एवं बारादरी की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया है। (ब्यूरो)