फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A young woman committed suicide in Pratapgarh

मोबाइल पर बात करते हुए ट्रेन के सामने कूद युवती, सामने आई होश उड़ाने वाली वजह

Tue, 23 Jan 2018 10:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
A young woman committed suicide in Pratapgarh
फाइल फोटो
ट्रैक के पास खड़ी होकर युवती फोन पर बात कर रही थी। अचानक वह ट्रेन के सामने कूद गई। जांच में चौंकाने वाली वजह सामने आई है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की है। जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के आउटर में मंगलवार को एक युवती तेज रफ्तार अर्चना एक्सप्रेस के सामने कूद गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मानें तो वह रेलवे लाइन के किनारे खड़ी होकर मोबाइल पर बात कर रही थी, इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाया।

हादसे के बाद ट्रैक पर शव फंसा होने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस और मालगाड़ी को रोकना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी सीमा विवाद में उलझ गई। करीब एक घंटे बाद शव को पटरी से हटाया जा सका। पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के डुहिया निवासी रघुवीर वर्मा की पुत्री रिंकी (19) बचपन से ही अपने ननिहाल अंतू थाना क्षेत्र के चैन का पुरवा में मामा रामसुमेर वर्मा के साथ रहती थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मंगलवार को वह जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित आउटर सिग्नल के करीब खड़ी होकर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

A young woman committed suicide in Pratapgarh
तभी उसे अर्चना एक्सप्रेस आती दिखी। मोबाइल पर बात करते हुए वह ट्रेन के सामने कूद गई। उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन जाने के बाद लोगों की शव पर नजर पड़ी। घटना की जानकारी अंतू पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल जीआरपी को बताया। इसे लेकर करीब एक घंटे तक पंचायत होती रही। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से शव को ट्रैक से बाहर निकाला गया। शव ट्रैक पर होने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस आउटर पर रोकी गई थी। 

जगेशरगंज प्लेटफार्म पर मालगाड़ी खड़ी करा दी गई थी। शव हटाने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

रेलवे ट्रैक के बीच युवती का शव होने के कारण आउटर सिग्नल पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि रिंकी ने आत्मघाती कदम गुस्से में आकर उठाया। ग्रामीणों की मानें तो परिवार के लोगों से उसकी लड़ाई हो गई थी, जिससे वह परेशान थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed