फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a young woman allegedly rape by her friend in allahabad

होटल में ले गया दोस्त, नशीला पदार्थ पिलाकर रातभर की दरिंदगी

Sun, 28 Jan 2018 07:34 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
a young woman allegedly rape by her friend in allahabad
फाइल फोटो
दोस्त ने शादी का वादा किया और उसे होटल में ले गया। यहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद आरोपी ने रातभर उसकी आबरू लूटी। जानिए कैसे हुआ खुलासा
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। सिविल लाइंस में एक युवती ने अपने ही दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप था कि दोस्त ने शादी का वादा कर डेढ़ साल पहले उससे होटल में दुष्कर्म किया था। बाद में वह वादे से मुकर गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

कुशीनगर की रहने वाली एक युवती सिविल लाइंस में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर के रहने वाले अविनाश कुमार से उसकी दोस्ती हो गई। अविनाश भी यहां तैयारी के लिए आया था। 
विज्ञापन


दोनों में दोस्ती हो गई। अविनाश ने उससे शादी का वादा किया और 22 जुलाई 2016 को उसे सिविल लाइंस के एक होटल ले गया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

a young woman allegedly rape by her friend in allahabad
युवती का आरोप था कि अविनाश ने उससे शादी का वादा किया था इसलिए वह चुप रही। उधर उस घटना के बाद अविनाश ने धीरे धीरे उससे किनारा करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले उसने साफ इनकार कर दिया कि शादी नहीं करेगा। 

इसके बाद युवती दो दिन पहले एसएसपी से मिली। उनके आदेश पर अविनाश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि वादी और आरोपी को थाने बुलाया गया है। बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed