फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a young man attacked his cousin sister after Deny for Marriage in kushinagar

शादी के लिए राजी न हुई बहन को चाकू मारा, खुद जहर खाया

Wed, 06 Dec 2017 07:55 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 06 Dec 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
a young man attacked his cousin sister after Deny for Marriage in kushinagar
फाइल फोटो
ममेरी बहन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि देखने वाले सभी हैरान रह गए। घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। पडरौना के रामकोला इलाके के मुसहरी गांव में शादी से इन्कार पर एक युवक ने रिश्तेदारी में आई ममेरी बहन को चाकू मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे किशोरी की मां और भाई पर भी हमला कर खुद भी जहर खा लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। लोगों ने दोनों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने लड़की की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का सीएचसी में ही इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें:- कलयुगी बेटे ने मां को किया लहूलुहान, चाकू और दराटी से किया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया के रामपुर कारखाना इलाके बड़हरी के रहने वाले वीरेंद्र निषाद की 16 साल की बेटी प्रियंका एक सप्ताह पूर्व मां के साथ मौसी के घर रामकोला इलाके के मुसहरी गांव आई थी। यहां गौरी बाजार इलाके के करमाजितपुर के रहने वाले उसका फुफेरा भाई राजकुमार (19 वर्ष) मुसहरी पहुंचा। 

जलपान के बाद वह प्रियंका से शादी की जिद करने लगा। प्रियंका ने इस हरकत के लिए उसे डांट दिया। जिस पर राजकुमार ने चाकू निकालकर प्रियंका के गले पर वार कर दिया। चीख सुनकर मां तारामती और भाई संतोष पहुंचे तो राजकुमार ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। 
 

a young man attacked his cousin sister after Deny for Marriage in kushinagar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
इसके बाद उसने जेब से कीटनाशक निकालकर निगल लिया और कपड़े का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटक गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और राजकुमार को फंदे से नीचे उतारा। 

पढ़ें:- अधेड़ ‌उम्र में इश्क करना पड़ा भारी, जानिए दर्दनाक कहानी

प्रियंका की मां तारामती ने बताया कि राजकुमार उनका भांजा है। वह कई महीने से प्रियंका से शादी की जिद कर रहा था। जिस पर प्रियंका ने उसे रिश्ता समझाते हुए शादी से इन्कार कर दिया था। हम लोगों को राजकुमार से ऐसी घटना की उम्मीद नहीं थी। 

एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी गांव गए थे। दोनों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed