फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a woman molested by uber cab driver, complaint registered in mumbai

वीडियो दिखाकर कैब ड्राइवर ने किया गंदा काम, फिर कर दी ये डिमांड

Fri, 29 Sep 2017 08:47 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Fri, 29 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
a woman molested by uber cab driver, complaint registered in mumbai
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक महिला यात्री के साथ उबर कैब के चालक ने दिल दहला देने वाला घिनौना काम किया है कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा। उसके बाद आरोपी ने ऐसी डिमांड रखी की महिला घबरा गई। पढ़िए उबर कैब चालक ने महिला के सामने क्या डिमांड रखी?...
विज्ञापन


घटना महाराष्ट्र के मुंबई की है। अंधेरी की रहने वाली महिला के साथ बांद्रा-वर्ली सी लिंक के पास उबर चालक ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि कैब चालक ने महिला को वीडियो दिखाई। विरोध करने पर आरोपी चालक उससे बदसलूकी करता रहा। 
विज्ञापन


पढ़ें:- 6 साल की मासूम बोली- दादाजी रात में मेरे साथ करते हैं गंदी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि किसी तरह से महिला ने खुद को बचाया और दूसरी कैब के जरिए अपने घर पहुंची। पीड़ित महिला ने बान्द्रा पुलिस स्टेशन में उबर कैब चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

महिला अपने कुंबाला हिल में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आई थी। यहां से अपने अपने घर लौटने के लिए उसने कैब बुक की। रात के करीब 9 बजे वो कैब से अपने घर के लिए निकली। 

a woman molested by uber cab driver, complaint registered in mumbai
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
नवरात्रि की भीड़ की वजह आरोपी ड्राइवर ने कैब को सी लिंक रोड से ले लिया। यहां कुछ दूर चलने पर ड्राइवर ने टैक्सी रोकी और पानी की बोतल खरीदी। आरोपी ने महिला को जबरन पानी पिलाने का प्रयास भी किया। 

महिला के मुताबिक आरोपी ड्राइवर पहले तो कैब लेकर चल दिया। लेकिन सी लिंक पर सुनसान इलाके में टैक्सी रोक दी। आरोपी कैब चालक एक वीडियो दिखाने के बहाने पीछे की सीट पर पहुंच गया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ड्राइवर वीडियो दिखाने के लिए जबरदस्ती करता रहा। 

पढ़ें: फेसबुक पर युवती को हुआ प्यार तो छोड़ दिया घर-परिवार, फिर युवक ने किया कुछ ऐसा कि सहम गए सब

महिला ने बताया कि आरोपी ने इस बीच उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने किसी तरह से हाथ छुड़ाया और टैक्सी से उतर गई। घबराई महिला कुछ दूर टोल नाके पर पहुंची। यहां उसने दूसरी टैक्सी बुलाई और अपने घर पहुंची। 

महिला ने बांद्रा पुलिस में उबर कैब चालक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की है। पुलिस ने मोबाइल एप से गाड़ी का नंबर निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed