{"_id":"5a8702624f1c1b641f8b6090","slug":"a-woman-committed-suicide-with-her-three-daughters-in-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा पैदा ना कर पाई तो तीन बेटियों के साथ महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा पैदा ना कर पाई तो तीन बेटियों के साथ महिला ने की आत्महत्या
एजेंसी, बंगलूरू
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें बेटा पैदा नहीं कर पाने पर एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। उसकी तीन बेटियों में एक सिर्फ दो माह की बच्ची थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को चिक्कबल्लापुर जिले हनमंतपुरा गांव में घटित हुई। 25 वर्षीय नागाश्री ने पांच वर्षीय नव्याश्री, 3 वर्षीय दिव्याश्री और एक दो महीने की बच्ची के साथ कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस का कहना है कि महिला के पति या उसके रिश्तेदारों ने कभी भी महिला को बेटा पैदा न कर पाने के लिए प्रताड़ित नहीं किया।
विज्ञापन
हालांकि लंबे समय से वह चाहती थी कि उसे एक बेटा पैदा हो। वहीं जब तीसरा बच्चा भी लड़की के रूप में पैदा हुई तब से वह तनाव में आ गई थी।