{"_id":"5a258dd94f1c1b6a118b5dab","slug":"a-wife-tried-to-murder-her-husband-in-hathras-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर रात में किया ऐसा काम हैरान हो गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर रात में किया ऐसा काम हैरान हो गई पुलिस
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अजीब वाकया सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर रात में किया ऐसा काम पुलिस भी हैरान रह गई। घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। कोतवाली हाथरस जंक्शन इलाके के गांव वाहनपुर में एक महिला ने अपने पति को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। फिर रात को उसके हाथ-पैर पलंग से बांध दिए।
पढ़ें:- सालियों ने जीजा का किया मर्डर, सामने आई चौंकाने वाली वजह
इसके बाद उसने पति के गुप्तांग पर घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। हमलों से पति होश में आने लगा तो पत्नी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने और गला दबाने की कोशिश की। होश में आए पति ने किसी तरह शोर मचा दिया तो पड़ोसी महिला ने जान बचाई।
विज्ञापन
वाहनपुर में विपिन कुमार पुत्र रमेशचंद्र की शादी छह साल पहले जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव से हुई है। विपिन के मुताबिक शादी के बाद से विवाहिता का व्यवहार अपने पति के साथ अच्छा नहीं रहा। बीते दो महीने से उनकी पत्नी बार-बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रही थी।
रविवार रात को पत्नी ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। विपिन के मुताबिक पत्नी ने उसके गुप्तांगों को दबाकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी लेकिन असहनीय दर्द के कारण उसे होश आ गया। देखा कि पत्नी उसके ऊपर बैठी थी।

विपिन के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पत्नी ने गला दबाने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसने पहले विपिन का मुंह बंद करने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंसना शुरू कर दिया। इस पर विपिन ने उसके हाथ में काट लिया जिससे वह मुंह में कपड़ा नहीं ठूंस सकी।
पढ़ें:- सिपाही का खून से लथपथ मिला शव, बैग से मिले सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात चौंक गई पुलिस
विपिन का कमरा घर के बाहर की ओर है इसलिए परिजनों तक उसकी चीख नहीं पहुंच रही थी लेकिन पड़ोस के एक मकान में रहने वाली एक महिला के कानों तक विपिन की आवाज पहुंच गई। विपिन को परेशानी में समझ उसने दरवाजा खटखटाया और फिर घर की चारदीवारी फांदकर वह अंदर आ गई।
परिजन और पड़ोसियों के आने पर पत्नी ने दरवाजा खोल दिया। रात को विपिन की सूचना पर यूपी 100 और हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता को हिरासत में ले लिया। विपिन ने लिखित शिकायत भी दे दी।
इसके बाद विवाहिता के माता-पिता को बुला लिया गया। थाने में दोनों परिवारों के बीच रिश्ता खत्म करने की बात हुई है। आरोपी महिला के परिवार के लोगों ने छह महीने का समय मांगा है। यही वजह है कि आरोपी महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।