{"_id":"59f37f504f1c1ba7678b8053","slug":"a-teacher-beating-student-in-school-at-allahabad-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, फट गया कान पर्दा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, फट गया कान पर्दा
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की, जिससे छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब डॉक्टरों ने उसके पिता को बताया कि उसके कान का पर्दा फट गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। शिवगढ़ के कजियानी राजापुर कस्बा स्थित एमबी ब्वॉयज पब्लिकमें शिक्षक की पिटाई से कक्षा छह के छात्र अभय के कान का पर्दा फट गया। कुछ दिन बाद कान में दर्द उठाने और सुनाई नहीं देने पर जब परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो शिक्षक की बेरहमी का पता चला।
पढ़ें:- गन्नों के खेत में बह रहा था खून, लोगों ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
शिकायत करने पर पिता को स्कूल प्रबंधन की ओर से धमकी मिली तो उन्होंने सोरांव थाने के साथ ही एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच हो रही है।
धामापुर बलकरनपुर गांव निवासी विजय बहादुर यादव का 14 वर्षीय पुत्र अभय कजियानी गांव स्थित एमपी ब्वायज पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। आरोप है कि 10 अक्तूबर को एक शिक्षक ने उसे कई थप्पड़ मार दिए।

बेरहमी से पिटाई से अभय के दाहिने कान को चोट पहुंची। उस कान से सुनाई देना बंद हो गया। अभय ने घर लौटकर परिजनों को बताया लेकिन मामूली बात समझकर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। कुछ दिन बाद अभय के कान में दर्द होने लगा।
पढ़ें:- ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
मवाद भी दिखा तो परिजन उसे सीएचसी सोरांव ले गए। डॉक्टर ने कान में गहरी चोट और पर्दा फटने की आशंका जाहिर कर छात्र को शहर में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यह जानकर अभय के पिता सन्न रह गए।
वे शिक्षक की बेरहमी की शिकायत करने स्कूल गए तो उन्हें चेतावनी दी गई कि बच्चे को स्कूल से निकाल दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन के इस रवैये से परेशान होकर पिता विजय बहादुर ने सोरांव थाने में तहरीर दी तथा एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की।