फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a old woman Dead Body Found In Box at aligarh of Uttar Pradesh

घर के अंदर रखा था बंद बॉक्स, बेटे ने खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Mon, 29 Jan 2018 10:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
a old woman Dead Body Found In Box at aligarh of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
एक बेटे ने जब घर के अंदर रखा बंद बॉक्स खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए बॉक्स के अंदर क्या निकला। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। विजयगढ़ थाना इलाके के गांव बिस्तौली में एक बुजुर्ग महिला का शव उसी के घर में रखे बंद बक्से में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। घर में मिले शव के कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

बता दें कि गांव बिस्तौली निवासी चंद्रमोहन जैन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। चंद्रमोहन के दो लड़के सुरजीत और मुकेश नोएडा में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। चंद्रमोहन की 60 वर्षीय पत्नी पुष्पादेवी गांव में बने मकान में अकेली रहती थी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की रात चंद्रमोहन का छोटा लड़का सुरजीत नोएडा से घर आया, लेकिन घर में मां नहीं दिखाई दी। उसने सोचा कि मां किसी पड़ोसी के यहां चली गई होगी। यह सोचकर वह रात को सो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

a old woman Dead Body Found In Box at aligarh of Uttar Pradesh
रविवार की सुबह उसने घर में रखे बक्से से कुछ कपड़ा निकालने के लिए बक्सा खोला। जिसे खोलते ही उसके होश उड़ गए। घर में मची चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पड़ोस के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। 

वहां देखा कि बुजुर्ग महिला का कई दिन पुराना शव बक्से में पड़ा हुआ था। इसी दौरान ग्रामीणों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के सड़े गले शव को बक्से से बाहर निकलवाकर का कब्जे में लिया। 

शव को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी भेजा है। मृतक महिला के बेटे सुरजीत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी है। इस घटना के संबंध में थाने के दरोगा ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर पूरी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed