फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A Mumbai young man Beaten to death his friend after asking for money

10 रुपये मांगने पर युवक ने दोस्त को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

Sat, 10 Feb 2018 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
 A Mumbai young man Beaten to death his friend after asking for money
demo pic

 मुंबई में एक युवक ने दोस्त से खाने का बिल साझा करने के लिए कहना इतना महंगा पड़ गया कि उसे जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। दिनेश नामक युवक ने अपने दोस्त से 10 रुपये मांगे थे। लेकिन, दस  रुपये मांगने पर जीवन मोरे नामक युवक ने अपने दोस्त को कथित तौर पर इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पवई पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक दिनेश लक्ष्मण जोशी और उसका दोस्त जीवन मोरे (35) बुधवार की दोपहर उपनगरीय पवई के बंगुर्डा गांव में शराब पी रहे थे। पवई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पोफले के अनुसार इस बीच जोशी ने पास के एक होटल से दोनों के लिए खाना लेकर आया। 
विज्ञापन


जोशी ने खाने का बिल बांटने के लिए अपने दोस्त से 10 रुपये मांगे, जिससे मोरे का पारा गरम हो गया। गुस्साए मोरे ने जोशी को लाठी से बुरी तरह से पीट दिया। जोशी को काफी चोट आई और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।  सीनियर इंस्पेक्टर अनिल पोफले ने बताया कि मोरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed