{"_id":"5aef3a0d4f1c1b3c0a8b85d6","slug":"a-minor-girl-burnt-after-rape-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में फिर नाबालिग से रेप के बाद लगाई आग, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झारखंड में फिर नाबालिग से रेप के बाद लगाई आग, हालत गंभीर
एजेंसी, पाकुड़
Updated Mon, 07 May 2018 03:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। प्रदेश के पाकुड़ जिले में एक नाबालिग से रेप के बाद उसे आग लगाने की घटना सामने आई है। लड़की को 70 फीसदी झुलसी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
मालूम हो कि हाल ही में प्रदेश के चतरा जिले में नाबालिग से रेप के बाद आग लगाने की घटना में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पाकुड़ जिले में यह घटना शुक्रवार रात को हुई।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल स्थित जंगीपुर के नर्सिंग होम में भर्ती है। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। शहर के पुलिस स्टेशन के इंचार्ज इंद्रशेखर झा ने कहा, कि आरोपी उस समय लड़की के घर में घुसा जब वह अकेली थी।
विज्ञापन
लड़की ने जब कहा कि वह घटना के बारे में अपने परिवारवालों को बताएगी तो आरोपी इस पर गुस्सा गया। वह लड़की को घसीट कर बाथरूम में ले गया। वहां उसने लड़की पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। लड़की की चीख सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं।