फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a minor child was raped found in field in saharanpur

अपहरण कर मासूम के साथ किया दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में खेत में तड़पती मिली

Fri, 01 Sep 2017 08:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Fri, 01 Sep 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
a minor child was raped found in field in saharanpur
child rape
एक दरिंदे मासूम को हैवानियत का शिकार बनाया। आरोपी दुष्कर्म के बाद पीड़िता को गन्ने के खेत में फेंककर चला गया। मासूम लहूलुहान हालत में खेत में तड़पती रही। पढ़िए पूरा मामला। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ये घटना है। बेहट में म्हाड़ी मेले में प्रसाद की दुकान पर बैठी आठ साल की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया। लहूलुहान हालात में किशोरी गन्ने के खेत में तड़पती रही। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने पीड़िता को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत में उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि अब तक आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने नादराणा गांव के पास म्हाड़ी मेले में प्रसाद की दुकान लगा रखी है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे युवक अपनी आठ वर्षीय बहन को दुकान पर बैठाकर अपने गांव चला गया। लौटा तो उसकी बहन दुकान पर नहीं थी। 


तलाश करने पर बच्ची गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके साथ रेप किया गया था और खून बह रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed